फ्रेंड्स से कनेक्ट रहने के लिए आजकल ज्यादातर लोग व्हाट्स ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन आपके गु्रप सर्कल में कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें आपसे बातों से ज्यादा आपकी प्रोफाइल पिच्चर देखने में इंट्रेस्ट होता है। तो कौन हैं वो लोग जो छिप- छिप कर देखते रहते हैं आपकी फोटो आइए जानते हैं....
- बार- बार और छिपकर प्रोफाइल पिच्चर देखने वालों की पहचान के लिए व्हाट्स ट्रैकर ऐप बहुत कारगर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ये एक फ्री एप है।
- डाउनलोड के समय ये एप आपसे आपकी लोकेशन और फोन कॉल डिटेल्स की परमिशन मांगेगा। आप इसे अनुमति दे दें।
- इसके बाद अपना नाम, देश और व्हाट्स एप नंबर डालकर साइन करें। अब आपको ऐप में कॉटैक्ट्स और विसिटेड का विकल्प दिखेगा। विसिटेड का मतलब यहां उन लोगों से है, जिन्होंने आपकी प्रोफाइल चेक की है।
- आप इस ऐप से उन व्यक्तियों की पहचान कर सकते जो ज्यादातर आपकी पिच्चर देखता हो। आप इसमें विसिटेड के ऑप्शन पर क्लिक कर उन लोगों की डिटेल देख सकते हैं, जिन्होंने रीसेंट्ली आपकी प्रोफाइल देखी हो।
- इस ऐप के जरिए आप फ्रेंड्स की लोकेशन भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दोस्त के नंबर पर क्लिक करना होगा। अब दूसरे नंबर को क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको उसकी लोकेशन दिखने लगेगी। इस प्रक्रिया में आपका दोस्त भी आपकी जगह देख सकेगा।
- इसमें एक ऑप्शन नियर बाई यूजर्स का भी आता है। इस पर क्ल्कि करके आप अपने आस-पास के एरिया में व्हाट्स ऐप चला रहे लोगों को देख सकते हैं।
- आप चाहे तो उन लोगों से डाइरेक्ट बात भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रैकर में ही उनका नाम और मोबाइल नंबर दिखेगा।
إرسال تعليق