साकी गर्ल नोरा फतेही के ठुमके ने फिर मचाया हंगामा, 1 दिन में मिले 32 मिलियन व्यूज


साकी साकी गर्ल नोरा फतेही ने इंटाग्राम पर बेली डांस का एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो ने इंटाग्राम पर एक तूफान लाया है। इस वीडियो को केवल 1 दिन में जहां 32 मिलियन व्यूज मिले।

नोरा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है और साथ में डांस की तैयारी करने के पीछे की कहानी भी बताई है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 14 मिलियन होने का जश्न मना रही हूं। बेंगलूरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे दिलबर सॉन्ग मिला।''

''मैंने सोलो के लिए तैयारी नहीं की थी। वहीं ऑन द स्पॉट इसे तैयार किया था। इस दौरान मैं सिर्फ म्यूजिक को महसूस कर रही थी और मेरा गुडलक, मैंने दिलबर के वीडियो में भी यही आउटफिट पहना था। 14 मिलियन करने के लिए शुक्रिया। शानदार सफर रहा।''

बताते चलें कि नोरा पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में नजर आई थीं। फिल्म का सॉन्ग गर्मी काफी चर्चा में रहा। इस गाने को नोरा और वरुण धवन पर फिल्माया गया था। यह गाना और इस पर नोरा का डांस बहुत पॉप्युलर हुआ था।

इसके अलावा नोरा फतेही 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गानों पर अपने डांस परफॉर्मेंस के चलते खूब वाहवाही लूट चुकी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم