बेहद खूबसूरत हैं एक्ट्रेस अवनीत कौर, तस्वीरों में देखिए ग्लैमरस लुक


सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'अलादीन-नाम को सुना होगा' की एक्ट्रेस अवनीत कौर के सीरियल छोड़ देने की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लगातार सुर्खियों में बनी अवनीत का लुक काफी इंप्रेसिव है।


सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने वाली अवनीत टिक टॉक पर भी काफी सारे वीडियो बनाती थीं। जिसमें उनके फॉलोवर भी लाखों में थे। अवनीत लुक्स और स्टाइल के मामले में काफी ग्लैमरस हैं और इस बात का सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है।


अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरियल में अपने किरदार यास्मिन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो पर्पल रंग के आउटफिट संग गोल्डन रंग के एंटिक पीस में तैयार हैं। अवनीत का ये लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।


बता दें कि अवनीत ने अपने करियर की शुरूआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। फिल्म मर्दानी में उन्होंने 'मीरा' का किरदार निभाया था। वहीं अपने करियर की शुरूआत अवनीत ने डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के मंच पर कंटेस्टेंट के तौर पर की थी।


इसके अलावा अवनीत कई सारे सीरियल और रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं।  इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली अवनीत के काफी सारे फालोअर हैं। अवनीत अक्सर फोटोशूट करवाती रहती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم