महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में 6330 रिकॉर्ड केस और इतने लोगों की हुई मौत


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक बार फिर से रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। राज्य में गुरुवार को छह हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल संख्या दो लाख के पास पहुंच गई है।


राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना के 6330 मामले सामने आए। इसके अलावा एक दिन में 125 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 1,86,626 सक्रमित हो चुके हैं, जबकि कुल मृतकों की संख्या 8178 पर पहुंच गई है।


वहीं, महाराष्ट्र में अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 8,018 नए कोविड-19 मरीज ठीक हुए। मुंबई में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 80262 पहुंच गई है। इसमें आज 1554 मामले मिले।


मुंबई में 57 नई मौतें हुई हैं, जिससे सिर्फ राजधानी में ही 4686 लोग मर चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 10,20,368 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

Post a Comment

أحدث أقدم