दूसरे घरों में शादी की शहनाई सुन आपका भी मन मचलता होगा कि आपके घर में मौजूद कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी हो जाए। अगर उनकी शादी में किसी वजह से परेशानी आ रही है तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके घर में भी जल्दी शादी की शहनाई गूंजेगी।
1. कई बार लड़का-लड़की योग्य होने के बावजूद शादी होने में देर होती है इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में दोष होने से शादी में अड़चन आती है। कई बार मंगल दोष या शनि की दशा खराब होना भी देर से विवाह का कारण बनता है।
2. अगर आप अपने जवान लड़के-लड़कियों की शादी के लिए मैरेज ब्यूरो और पंडित के चक्कर न लगाएं बल्कि इन आसान से उपायों को अपना कर घर में शहनाई बजवाएं।
4. बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। लेकिन यह याद रखें कि बृहस्पति देव की पूजा गुरुवार को ही करें। बृहस्पति देव की पूजा में पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, चने की दाल और केला चढ़ाएं। इसके अलावा आप बृहस्पतिवार को व्रत रखकर पीला खाना खाएं और पीले वस्त्र भी धारण करें।
5. अगर किसी लड़के या लड़की की कुंडली में सूर्य ग्रह के कारण शादी में परेशानी हो रही है तो ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाएं और मंत्र: ऊँ सूर्याय: नम: का जाप करें।
6. अगर लड़के-लड़की की कुंडली मांगलिक है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही आप हनुमान जी को गेहूं के आटे और गुड़ से बने लड्डू का भोग जरूर लगाएं। यही नहीं हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और बालकांड का पाठ करें।
7. अगर शादी में देर हो रही है तो लड़के-लड़की ज्यादा से ज्यादा पीले रंग के सामान का इस्तेमाल करें। पीले रंग का कपड़ा पहनने और पीले फल का सेवन करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होंगे और विवाह जल्दी होगा।
8. रोज रामचरित मानस का पाठ करें। रामचरित मानस में विशेष रूप से बाल कांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह से जुड़ी प्रसंग को विधिपूर्वक पढ़ें।
10. ऐसी मान्यता है शादी के लिए तैयार लड़के का सेहरा अगर कोई कुंवारा अपने सिर पर लगाए तो इससे जल्दी शादी हो जाती है। साथ ही कुंवारी लड़की को दुल्हन के सिर से अपना सिर टकराना चाहिए।




إرسال تعليق