मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


देश के कई राज्यों में बाढ़ का सिलसिला जारी है, तो पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर शाम हुई बारिश के बाद से मौसम सुवाहना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी बारिश से मौसम का मिजाज बदला है।


मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 25 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम अभी पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। भारतीय मौसम विभाग विभाग (IMD) ने 25-26 जुलाई को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी झमाझम बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का क्रम बना हुआ है। ज्यादातर स्थानों पर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ भागों, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم