राजस्थान में कोरोना का विस्फोट जारी, पिछले 24 घंटे में इतने नए केस


राजस्थान में शुक्रवार को 958 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए वहीं 8 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 602 हो गया। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 9 हजार 29 हो गई। इसके अलावा अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 34 हजार 178 दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में 84 नए मरीज सामने आए वहीं जोधपुर, पाली, अलवर, बीकानेर व अजमेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। अलवर में एक दिन के सबसे ज्यादा 224 नए मरीज सामने आए।


अलवर में 224, जोधपुर में 158, जयपुर में 84, पाली में 91, बीकानेर में 62, अजमेर में 63, बांरा में 11, बाड़मेंर में 22, भरतपुर में 21, भीलवाड़ में 8, बूंदी में 1, चित्तौडगढ़़ में 1, चूरू में 22, दौसा में 4, धौलपुर में 16, डुंगरपुर में 8, श्रीगंगानगर में 7, जालौर में 39, झालावाड़ में 3, झुंझुनूं में 11, करौली में 13, कोटा में 22, नागौर में 18, प्रतापगढ़ में 4, राजसमंद में 5, सवाई माधोपुर में 2, सीकर में 12, टोंक में 5, उदयपुर में 21 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं।


आदर्श नगर 4, अजमेर रोड 2, आमेर 4, बनीपार्क 1, ब्रह्मपुरी 1, चाकसू 2, चांदपोल 1, सी-स्कीम 1, दुर्गापुरा 3, ईदगाह 1, गलता गेट 1, गांधी नगर 1, गोपालपुरा 1, गोविंदगढ़ 1, हसनपुरा 2, जामडोली 1, जमवारामगढ़ 2, जवाहर नगर 1, झोटवाड़ा 8, जौहरी बाजार 1, ज्योति नगर 2, कोटपुतली 5, मालवीय नगर 4, मानसरोवर 2, मुरलीपुरा 2, फुलेरा 1, रिद्वी सिद्धी चौराहा 1, सांगानेर 6, शाहपुरा 1, शास्त्री नगर 1, सिरसी 1, एसएमएस 3, सोडाला 6, वैशाली नगर 4, प्रवासी (वंदे भारत) 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं एक संक्रमित मरीज का पता स्पष्ट नहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم