दिल्ली में कोरोना की स्थिति में आया सुधार, 24 घंटे में इतने नए केस


देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1025 नए मरीज मिले, 1866 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे जबकि 32 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। नए मरीज सामने आने के बाद दिल्ली शहर में अबतक मिले कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 389 हो गई है।


राजधानी दिल्ली के कुल मामलों में से 1 लाख 10 हजार 931 लोग कोरोना बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 3 हजार 777 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली के कोविड अस्पतालों में 12 हजार 265 बेड मरीजों के लिए खाली हैं। बात अगर कोविड केयर सेंटर्स की करें तो यहां 8032 बेड और कोविड हेल्थ सेंटर्स में 408 बेड खाली हैं। दिल्ली में इस वक्त 7778 कोविड मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم