राजस्थान में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले इतने मरीज


राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 37,564 हो गई है, जिसमें 10,097 सक्रिय मामले और 25,663 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। मौत का आंकड़ा 633 हो गया है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बांसवाड़ा 10, अजमेर 43, कोटा 50, अलवर 130, नागौर 38, सीकर 25, बाड़मेर 25, भीलवाड़ा 26, सिरोही 13, झुंझुनू 9, बरन 6, जालोर 6, दौसा 6, हनुमानगढ़ 9, जयपुर 36 गंगानगर 16 कोरोना पॉजिटिव हुई है।


राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रविवार को एक दिन में 1132 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, वहीं 11 की मौत हुई। एक्टिव केसों की संख्या 9852 है। प्रदेश में अब तक कुल 36430 पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही 624 की मौत हुई है।


कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार रात उच्चस्तरीय बैठक ली। इस बैठक में कोरोना जांच को बढ़ाने के लिए कहा गया। उधर, कोरोना टेस्टिंग के लिए राज्य सरकार ने आधार कार्ड अनिवार्य किया है। अब प्रदेश में अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस की जांच करवानी है तो उसे पहले आधार कार्ड दिखाना होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم