महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7924 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना मरीजो की संख्या 3,83,723 तक पहुंच गई है। आज कुल 227 लोगों की मौत हुई है वहीं आज 8706 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,21,944 तक पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की अबतक कुल संख्या 1,47,592 है। वही अब तक पूरे राज्य में 13,883 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से आज मुंबई में 24 घन्टे के भीतर 39 मौतें हुई है और अबतक मुम्बई में कुल 6132 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में कोरोना से मृत्यु दर की बात करें तो ये 3.62 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में अभी तक कुल 2,21,944 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का रिकवरी रेट 57.84 प्रतिशत है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अभी तक 19,25,399 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें 3,83,723 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, यानी राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 19.92 प्रतिशत है। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, मुंबई के धारावी इलाके में आज 9 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिससे धारावी में कोरोना मामलों की कुल संख्या 2,540 हो गई जिसमें 98 सक्रिय मामले शामिल हैं।
227 deaths and 7924 fresh COVID19 cases reported in the state today. The total number of positive cases in the state is now 3,83,723 including 2,21,944 recovered cases and 1,47,592 active cases: Mahrashtra Health Department pic.twitter.com/Kh3Z11Ogml— ANI (@ANI) July 27, 2020



إرسال تعليق