1. कई लोगों को ऐसा लगता है कि शादी से पहले हमारे बीच जो चीजें होती थीं, वे शादी के बाद भी जस की तस ही रहेंगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। ऐसा ही कुछ मूवी डेट्स के साथ भी है। साथ में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले कपल्स का प्लान शादी एक बाद नेटफ्लिक्स या हॉट स्टार जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ एक्सचेंज हो जाता है।
2. शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से कपल्स को अपने शौक और सुकून के साथ कई तरह के समझौते करने पड़ते हैं। एक पति को जॉब या बिजनेस के साथ-साथ परिवार को भी वक्त देना पड़ता है, वहीं पत्नी को अपने सास-ससुर से लेकर घर की कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं। ऐसी स्थिति में दोनों थक हार के अपने शौक को साइड कर देते हैं।
3. शादी के पहले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक-दूसरे के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड तक शेयर करने में कोई परहेज नहीं करते, लेकिन वहीं शादी के बाद ऐसा नहीं रहता। पर्सनल स्पेस का हवाला देते हुए पति-पत्नी अक्सर अपने सोशल मीडिया के पासवर्ड चेंज कर देते हैं।
4. लड़के- लड़कियां अक्सर शादी के बाद सिर्फ यही सोच कर अपने ऊपर ध्यान देना कम कर देते हैं कि अब मुझे कौन देख रहा है? जोकि सरासर गलत है। कई लड़कियां शादी के बाद मोटी हो जाती हैं, तो कुछ घर की जिम्मेदारियों के चलते खुद पर ध्यान ही नहीं दे पातीं। वहीं, हैंडसम हंक दिखने वाले लड़के भी बढ़ती मोटी तोंद से परेशान रहते हैं।
5. शादी से पहले अक्सर अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव से लेकर लेट नाइट बातें करना सबकुछ अच्छा लगता है, लेकिन वही शादी के बाद ये चीजें बिल्कुल खत्म हो जाती हैं। लॉन्ग ड्राइव लेट नाइट वॉक में बदल जाती है, तो वहीं लेट नाइट बातें घर और बच्चों की जिम्मेदारियों में आकर अटक जाती हैं।






إرسال تعليق