रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं संस्कारी बहू शाइनी, सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटोज


टीवी की फेमस अदाकारा शाइनी दोशी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट अदाओं के जलवे दिखाती रहती हैं। शाइनी दोशी रियल लाइफ में किसी दिवा के कम नहीं है। 


बिकिनी में शाइनी दोशी समंदर की लहरों से खेलती दिखाई दे रही हैं। शाइनी दोशी को एक्टिंग के अलावा समंदर किनारे घूमने फिरने का काफी शौक है।


हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के पॉप्युलर टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। इस शो में निभाए कुसुम के किरदार ने उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी दिलाई।


'सरस्वतीचंद्र' के बाद शाइनी दोशी ने कई अन्य शोज में काम किया, जिनमें 'जमाई राजा', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'दिल ही तो है' और 'लाल इश्क' शामिल हैं।


उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 8' में भी हिस्सा लिया और अपने हैरतअंगेज स्टंट से शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी हैरान कर दिया था।


शोबिज इंडस्ट्री में शाइनी को भले ही चंद साल हुए हों, लेकिन अपने टैलंट के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बना ली है और लोगों के दिलों में जगह भी।

Post a Comment

أحدث أقدم