डिजाइनर मास्क ने मार्केट में मचाई धूम, देखिए तस्वीरें


कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है जिस वजह से लिपस्टिक का ट्रेंड कम होता जा रहा हैं क्योंकि मास्क के जरिए मुंह बिल्कुल कवर हो जाता हैं जिस वजह महिलाएं लिपस्टिक को कम अहमियत दे रही और इनकी बिक्री भी कम हो चुकी है।


इन दिनों लिपस्टिक के बजाए मार्कीट में काजल और आइलाइनर की डिमाढ़ बढ़ रही हैं। बात मास्क की करें तो इन दिनों सर्जिकल, सिंपल और एन 95 मास्क के बजाए डिजाइनर मास्क का चलन शुरू हो चुका हैं।


डिजाइनर के मुताबिक, लड़कियों और महिलाओं के लिए स्पेशल मास्क तैयार किए जा रहे हैं जिनमें ऑर्गेनिक कलर्स और कॉटन का इस्तेमाल अधिक हो रहा है।


वहीं कुछ महिलाएं हमेशा ही सब कुछ मैचिंग पहनना पसंद करती हैं, यही कारण है कि वह अपने सूट और ड्रेसेज के साथ ही मास्क भी स्टिच करवा रही हैं, महिलाओं में फैंसी मास्क की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है।


वहीं अब मास्क का एक और नया ट्रेंड छाया हुआ है जिसमें लड़क वाले व लड़की वाले को लोगो लगा होगा। भई अब मास्क का यह ट्रेंड भी जल्द ही मशहूर भी हो जाएगा।




Post a Comment

أحدث أقدم