1. डूबते हुए जहाज की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए, खासकर बेडरूम में ऐसी तस्वीर ना लगाएं। इससे परिवार के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है।
2. भूलकर भी घर में महाभारत या कोई भी युद्ध वाली तस्वीर ना लगाएं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है, जिससे दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
3. अगर आपने भी घर में लहरों में डगमगाती हुई नाव की तस्वीर या पेटिंग लगाई है तो उसे निकाल दें। इससे ना सिर्फ परिवार में तनाव बढ़ता है बल्कि यह हर काम में बाधा भी डालती है।
4. ताजमहल प्यार का प्रतीक है इसलिए कई लोग घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसकी तस्वीर या छोटी प्रतिमा घर में रख लेते हैं। मगर, यह बेगम मुमताज का मकबरा है और मकबरे को घर में रखना अशुभ माना जाता है।
5. सूरज की तस्वीर तो आप ने हर घर में देखी होगी। मगर, इससे काम में सफलता के बजाए असफलता मिलती है। साथ ही ऐसी तस्वीरें नेगेटिव एनर्जी भी लगाती है।
6. घर में किसी भी तरह के हिंसक जानवर की तस्वीर या पेंटिंग लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है इससे अशांति आती है।



إرسال تعليق