स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Motorola ने हाल ही भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन Motorola Razr लॉन्च किया था, जो कि लॉन्च के साथ ही प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध हो गया है। आपको बता दे की इस फोल्डेबल फोन की पहली सेल 2 अप्रैल को आयोजित की जानी थी।
लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देशभर में Lockdown की वजह से इस सेल को कैंसिल कर दिया गया है और अब यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद है कि फोन की पहली सेल 15 अप्रैल को आयोजित की जा सकती है। बता दें कि Motorola Razr भारत में लॉन्च किया गया कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है और इसकी कीमत 1,24,999 रुपये है।
आइये जानते है इसके फीचर्स -
फीचर्स की बात करें तो इसमें Android 9 Pie ओएस पर आधारित इस फोन में 6.2 इंच का फ्लैक्सिबल OLED HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। वहीं 2.7 इंच का सेकेंडरी यानि क्विक व्यू स्क्रीन दी गई है। जिसकी मदद से यूजर्स सेल्फी क्लिक करने के साथ ही नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट पर काम करता है और इसमें ई-सिम सपोर्ट दिया गया है।
इसमें ई-सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 18W टर्बोपावर चार्जर के साथ 2510mAh की बैटरी दी गई है। वैसे बता दें कि भारत में यह फोन एक्सक्लूसिव Flipkart पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

إرسال تعليق