lokdown के बीच पॉजिटिव एनर्जी के साथ आपके लुक को भी बनाएंगे खूबसूरत ये मैटरनिटी वेयर्स


प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलते है।ऐसे में प्रेग्नेंट लेडीज को बहुत ज्यादा टाइट या फिट कपड़ों का सिलेक्शन नहीं करना चाहिए। मौजूदा समय में आपको घर में भी अच्छे से तैयार होकर रहना चाहिए, जिससे अच्छा फील आएं, क्योंकि कोविड-19 के कारण हर तरह निगेटिविटी का माहौल है तो पॉजिटिव फील के लिए ऐसे ट्रेंडी और कंफर्टेबल आउटफिट्स के साथ प्रेग्नेंसी में भी खुद का स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रख सकती हैं।

रैप ड्रेसेज


आप रैप ड्रेसेज को भी ट्राई कर सकती हैं क्योंकि ड्रेसेज एडजस्टेबल होती हैं, इसलिए आप इन ड्रेसेज को नौ महीने के बाद भी पहन सकती हैं। आप अगर चाहें तो रैप ड्रेसेज की जगह रैप टॉप को भी ट्राई कर सकती हैं। ये ड्रेसेज आपको एलिगेंट और स्मार्ट लुक देती हैं।

फ्लोरल प्रिंट ड्रेसेज


समर में अगर सबसे ज्यादा किसी भी प्रिंट को कैरी किया जाता है, तो वह है फ्लोरल प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट मैक्सी, लॉन्ग स्कर्ट्स और फ्रॉक्स सभी में ही देखने को मिल जाएगा। ये आपके कैजुअल लुक को एनहैंस करता है। कॉटन पर फ्लोरल प्रिंट कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

वन पीस ड्रेस


वन पीस ड्रेस पहनकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।ऐसे मौके पर आप चाहें तो ऑफशोल्डर फ्लोर स्विपिंग वन पीस ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। इन ड्रेसेज के साथ आप अपने लुक को स्मार्ट फैशनेबल और क्लासी भी बना सकती हैं। साथ ही आप इन ड्रेसेज के साथ फ्लैट सैंडल्स और हूप इयरिंग को भी पेयर कर सकती हैं, जो कि आपके प्रेग्नेंसी टाइम को स्टाइलिश और कंफर्टेबल बनाने में हेल्प करेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم