टीवी सीरियल नागिन से पॉपुलेरिटी पाने के बाद फिल्मो में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय कितनी पॉपुलर हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मौनी ने ऐसी घटना जिक्र किया है जो उनकी नजर में बहुत भयावह है। उसके बाद उन्होंने छोटे शहरों में जाना ही बंद कर दिया।
बात तब की जब है नागिन का सीज़न 2 चल रहा था। एक कार्यक्रम के सिलसिले में उन्हें एक छोटे शहर में जाना पड़ा।होटल से ऑडिटोरियम तक के रास्ते में जबरदस्त भीड़ थी और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सभी मौनी के लिए बेताब थे।होटल में वापसी के समय भी यही नजारा था। मौनी की कार छोटी-छोटी गलियों से गुजर रही थी और लोग बेकाबू हो रहे थे। यह देख मौनी बहुत डर गई थीं।
होटल पहुंचने के बाद मौनी ने अपनी मैनेजर से कहा कि वह उसके कमरे में ही रात में सोए। आधी रात को मौनी तब घबरा गईं जब उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की जा रही थी।मौनी और उनकी मैनेजर दोनों जोर से चीखे। तुरंत होटल स्टाफ को बुलवाया। मौनी का तो बुरा हाल था। इस घटना से उन्होंने यह सबक लिया कि कभी भी छोटे शहरों में नहीं जाना चाहिए।



إرسال تعليق