स्वीमिंग पूल में बोल्ड लुक में नजर आईं यह खूबसूरत एक्ट्रेस, तस्वीरें हुई वायरल


बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। एक तरफ जहां पूरा देश लॉकडाउन है। वहीं, तनीषा ने फैन्स के लिए स्विमिंग पूल से ये तस्वीर शेयर की है। पानी के बीच तनिषा बिकिनी पहले रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।


ऐसा नहीं है जब तनिषा ने पहली बार अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी वह कई फोटोज में बिकिनी लुक में नजर आ चुकी हैं। तनिषा को अपने दोस्तों की कंपनी काफी पसंद है। वह उनके साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। तनीषा मुखर्जी इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी तस्वीरें फैंस के साथ अक्सर शेयर करती हैं। तनीषा की बोल्ड और स्टनिंग तस्वीरें छाई रहती हैं।


बता दें कि तनीषा मुखर्जी काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 7 में पार्टिसिपेट किया था। उस दौरान तनिषा, अरमान कोहली के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में थीं। ऐस भी कहा जा रहा था कि दोनों बिग बॉस से बाहर आने के बाद शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ऐसा भी बताया जाता है कि शो से बाहर निकलते ही तनिषा और अरमान का रिश्ता खत्म हो गया था। तनीषा के करियर की बात करें तो कुछ खास नहीं रहा। तनीषा ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन वे लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाईं। 

Post a Comment

أحدث أقدم