दिल्ली हिंसा: नाले से बरामद हुए तीन और शव, 45 हुई मरने वालों की संख्या


दिल्ली में हिंसा भले ही थमी हुई नजर आ रही है, लेकिन अब भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों से अभी तक मिल रही लाशें लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है। रविवार को गोकुलपुरी इलाके से तीन और शव बरामद किए गए।

इस तरह अब इस हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 45 हो गया है। पहले सुबह 11 बजे एक शव मिला, जिसके बाद दोपहर तक पुलिस अधिकारियों ने कुल तीन शवों के मिलने की पुष्टि की। बताया गया कि गोकुलपुरी नाले से एक और भागिरथी नाले से दो शव बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों नाले से बाहर निकाला और जांच शुरू की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस व्यक्ति की दिल्ली हिंसा के दौरान मौत हुई या उसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस इस पहलू की जांच में लगी हुई है।  

Post a Comment

أحدث أقدم