CBIC के एक ऑफिसर ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि इस लॉटरी स्कीम में 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के इनाम रखे जा सकते हैं। GST Council अपनी अगली बैठक में इस पर फैसला कर सकती है। परिषद की अगली बैठक 14 मार्च को होनी है।
ऑफिसर ने बताया कि किसी भी अमाउंट का रसीद होने पर आप यह लॉटरी जीत सकते हैं। इसका मतलब है कि लेनदेन की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं होगी। इस लॉटरी सिस्टम में पहला पुरस्कार जीतने वाले को बड़ा इनाम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्टेट लेवल पर दूसरे और तीसरे नंबर के विजेता चुने जा सकते हैं।
GSTN इस लॉटरी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए एक एप डेवलप कर रहा है। इस महीने के आखिर में यह एप Android और iOS यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा। इस स्कीम में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को सामान खरीदने के बाद रसीद स्कैन करके इस एप पर अपलोड करना होगा।




إرسال تعليق