आपने कई सारे ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी नाक थोड़ी बड़ी होती है। समुद्र शास्त्र की मानें तो ऐसे लोग भोगी होते हैं। कहते हैं कि ये लोग एक सुविधा सम्पन्न जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। इन लोगों में थोड़ा-बहुत आलस्य पाए जाने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि जिन लोगों की नाक थोड़ी टेड़ी-मेड़ी होती है, उसने सावधान रहना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि टेड़ी-मेड़ी नाक वाले थोड़े धोखेबाज किस्म के होते हैं।
समुद्र शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की नाक आगे की ओर झुकी होती है, उनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग एक सम्पन्न परिवार में जन्म लेते हैं। इसके अलावा इनके द्वारा अपने जीवन में काफी धन अर्जित करने की मान्यता है। आपने कई चपटी नाक वालों को भी देखा होगा। कहते हैं कि चपची नाक वालों का स्वभाव बहुत ही सौम्य होता है। ये लोग बड़े ही प्रेम-व्यवहार के साथ रहना पसंद करते हैं। हालांकि इन लोगों को दूसरों के द्वारा काफी आसानी से बेवकूफ बना दिया जाता है।



إرسال تعليق