हमें कई बार ऐसा सपना आता है जब हम किसी पहाड़ पर चढ़ाई करने की कोशिश कर रहे होते हैं। हमें ऐसा मालूम पड़ता है कि चढ़ाई करने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे सपने के बारे में कहा जाता है कि आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर परेशान हैं। इससे आपको किसी तनाव ने घेर रखा है। क्या आपको सपने में अपने ऊपर छिपकली गिरते हुए दिखी है? कहते हैं कि ऐसा सपना भी शुभ नहीं होता। आप भविष्य में किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इससे परिवार में किसी तरह की क्लेश शुरू होने की भी मान्यता है।
कुछ लोगों को सपने में मृत लोग दिखाई देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसका क्या संकेत होता है? कहते हैं कि इस तरह के सपनों से हमें घबराना नहीं चाहिए। यह संकेत होता है कि आप मानसिक रूप से काफी अशांत हैं। ऐसे में आपको मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से सपनों की समस्या से बचा जा सकता है। कहते हैं कि रुद्राभिषेक हमें सपनों के संकतों को हकीकत में बदलने से बचाते हैं।



إرسال تعليق