दिल्ली में प्रदूषण के कारण शूटिंग करना बड़ा कठिन है : प्रियंका चोपड़ा


अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण शूटिंग करना बड़ा कठिन है। अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी आई प्रियंका का कहना है कि प्रदूषण के कारण शूटिंग करना मुश्किल है।

प्रियंका ने रविवार की रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक मास्क पहने नजर आ रही हैं।

उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, "'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना इतना कठिन है कि मैं सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा। हम एयर प्यूरिफायर और मास्क के साथ धन्य हैं।"

इसके बाद उन्होंने लिखा, "बेघरों के लिए प्रार्थना करें। सभी सुरक्षित रहें।"

'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा के पुरस्कार विजेता उपन्यास से प्रेरित फिल्म होगी। उपन्यास के नाम 'द व्हाइट टाइगर' को ही फिल्म का भी नाम दिया गया है।

नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर 'द व्हाइट टाइगर' का निर्माण कर रहा है। इसमें राजकुमार राव भी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم