हाल ही में एक बार फिर 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का सुपर स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।
सामने आईं तस्वीरों में मोनी प्रिंटिड लहंगे में बेहद ही ग्लैमरस दिख रही हैं। मौनी ने मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक और कर्ली ओपन हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया है।
फुटविअर की बात करें तो उन्होंने हील्स पेयर की हैं। बता दें कि शनिवार रात टीवी क्वीन एकता ने अपने घर दिवाली पार्टी होस्ट की थी। पार्टी में कई स्टार्स पहुंचे थे।
मौनी की ये तस्वीरें भी उसी पार्टी की हैं। मीडिया पर नजर पड़ते ही एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। मौनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि टीवी से बॉलीवुड का रुख करने वाली मौनी की फिल्म 'मेड इन चाइना' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी।






إرسال تعليق