1. इनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था जब यह नन बनना चाहती थीं। उनकी मनोस्थिति में यह परिवर्तन कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई के दौरान आया जहां कई आयरिश नन थीं।
2. .रेखा के पिताजी ने उनकी मां से कभी शादी नहीं की। उनकी एक सगी बहन, पांच सौतेली बहनें और एक सौतेला भाई था। सौतेले भाई-बहनों की माएं अलग-अलग होने के बावजूद रेखा का उनके साथ रिश्ता काफी मजबूत था।
3. रेखा को घूमना बहुत पसंद था और उन्होंने एयर होस्टेस बनने की भी कोशिश की, पर कम उम्र के चलते उन्हें चुना नहीं गया।
4. एक वक्त ऐसा भी था जब गरीबी के चलते उन्हें तेलुगु की बी और सी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा था।
5. रेखा के जीवन और करियर में खासियतों की बात करें तो उन्हें डबिंग का शौक है। उन्होंने नीतू सिंह की आवाज में फिल्म याराना और स्मिता पाटिल की आवाज में फिल्म वारिस में डबिंग की है।
6. रेखा को गाने का भी बहुत शौक है और उन्होंने संगीतकार आर डी बर्मन के कहने पर फिल्म खूबसूरत में दो गाने गुनगुनाए हैं।
إرسال تعليق