नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, ऐसी स्थिति में नवरात्रि पूजा विधि का पता होना बहुत ही जरूरी है, अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे माता रानी आपसे प्रसन्न होंगी। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की 9 दिन अलग-अलग पूजा की जाती है, इस बार नवरात्रि का त्यौहार 29 सितंबर यानि आज से आरंभ हो रहा है और यह 7 अक्टूबर नवमी तक रहेगा, अगले दिन यानी 8 अक्टूबर 2019 को दशहरा मनाया जाएगा।
1. आपको इस महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करा दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ हो रही है जो कि 29 सितंबर 2019 को पड़ रही है, आप इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में नहा धोकर साफ-सुथरा हो जाए।
2. आप स्नानादि करने के पश्चात आप अपने घर के पूजा स्थल या फिर किसी भी पवित्र जगह पर साफ-सुथरी मिट्टी लेकर उसकी बेदी बना लीजिए, आप बेदी में जौ और गेहूं इन दोनों चीजों को मिलाकर उसमें बो दीजिए।
3. इतना करने के बाद आप उसके समीप पवित्र स्थान पर पृथ्वी की पूजा कीजिए और मिट्टी का कलश स्थापित करें, अगर आप चाहते हैं तो अपनी शक्ति अनुसार सोने, चांदी या तांबे का भी कलश स्थापित कर सकते हैं या फिर आप मिट्टी का कलश स्थापित करें।
4. जब आप इतना कर ले तो उसके बाद आप उस कलश में आम के हरे पत्ते, दूर्वा, पंचामृत डालकर उसके मुंह पर सूत्र यानी कि लाल धागा बांधने दीजिए।
5. जब आप कलश की स्थापना कर ले तब उसके पश्चात आप भगवान गणेश जी की पूजा कीजिए, इसके पश्चात जो आपने बेदी बनाई है उसके किनारे पर देवी मां की मूर्ति की स्थापना कीजिए।
6. देवी मां की मूर्ति की स्थापना करने के बाद आप मूर्ति का आसन, अर्थ, आचमन, स्नान, वस्त्र, गंध, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नमस्कार, प्रार्थना आदि से मैया रानी की पूजा कीजिए।
7. अगर आप माता रानी की पूजा कर रहे हैं तो दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य कीजिए, इसके पश्चात आप माता रानी की आरती करके प्रसाद लोगों में बांटे।




إرسال تعليق