नवरात्रि में पाना चाहते हैं मां दुर्गा की कृपा तो इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा आराधना


माँ दुर्गा के नवरात्रे आते ही चारों ओर खुशियों और उल्लास का महौल स्वतः ही बन जाता है । जहां जहां नजर पड़े वहां वहां नवरात्रि में अनेक रंगों की बहार सी दिखाई देने लगती । ऐसा कहा जाता हैं कि नवरात्र पर्व की सुंदरता तो रंगो में ही होती है, नौ दिनों तक चारों दिशाओं में इन्द्रधनुषी परिधान मनमोहक से होते हैं । नौ दिनों तक माता दुर्गा के 9 अलग अलग रूपों की आराधना की जाती हैं, यहां तक नवरात्रि में होने वाले विशेष गरबा नृत्य में भी माता के भक्त 9 दिनों तक हर दिन अलग परिधान पहनते है । ऐसा कहा जाता कि नवरात्र के नौ दिनों तक माता को प्रिय लगने वाले नौं रंगों को पहन कर माता की आराधना करने से माता अति प्रसन्न हो जाती हैं । जाने नौ दिनों तक कौन से रंग पहन कर देवी माँ की आराधना करने से लाभ मिलता है......


1. पहले दिन - बुधवार को लाल या हरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

2. दूसरे दिन - गुरुवार को पीला या सुनहरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

3. तीसरे दिन - शुक्रवार को सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

4. चौथे दिन - शनिवार को आसमानी या जामुनी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

5. पांचवें दिन - रविवार को नारंगी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।


6. छठवें दिन - सोमवार को नीला या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

7. सातवें दिन - मंगलवार को लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

8. आठवें दिन - बुधवार को हल्का हरा या पीले रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

9. नौंवें दिन - गुरुवार को पीला या लाल रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें ।

Post a Comment

أحدث أقدم