ब्रॉड ने इस एशेज में अभी तक वार्नर को पांच बार आउट किया है।
चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरुआत से पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "डेविड वार्नर ने ब्रॉड के साथ अपनी जंग शुरू कर दी है।"
जैसे ही वार्नर शून्य पर आउट हुए आईसीसी ने सीए के ट्वीट के जवाब में लिखा, "यह (लड़ाई) भी अपने मुकाम तक पहुंची।"
इस सीरीज में वार्नर अभी तक सात पारियों में सिर्फ 78 रन बना पाए हैं। बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वार्नर की यह पहली टेस्ट सीरीज है। वार्नर ने हालांकि हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था।
वार्नर ने आस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 78 टेस्ट खेले हैं जहां उनके नाम 46.68 की औसत से 6442 रन दर्ज हैं।
David Warner resumes his battle with Stuart Broad... #Ashes pic.twitter.com/tSvYw1hU5q— cricket.com.au (@cricketcomau) 4 September 2019

إرسال تعليق