अपनी अर्धनग्न तस्वीर पोस्ट बुरी फसी एक्ट्रेस सेल्मा ब्लेयर, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी


मल्टीपल स्क्लेरोसिस के इलाज के लिए इस समय कीमोथेरेपी करा रहीं अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अर्धनग्न तस्वीर पोस्ट करने का बचाव किया है। मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, सेल्मा तस्वीर में आईने के सामने खड़ी हैं। वह कमर से नीचे का हिस्सा केकड़े के आकार के पर्स से ढकी हुई हैं, मगर पीछे से वह पूरी तरह 'न्यूड' हैं।


कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को यह तस्वीर अच्छी नहीं लगी। एक यूजर ने लिखा, "यह एक खतरनाक बीमारी है। कभी अपनी गरिमा मत भूलो सेल्मा। मैं हालांकि चौंक गई।"

सेल्मा ने यूजर को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक नाजुक, मजाकिया, पुराना और रोचक फैशन शॉट है। मुझे यह पसंद आया।"


एक अन्य यूजर ने सेल्मा को पैंट पहनने की सलाह दे डाली। यूजर ने लिखा, "मल्टीपल स्क्लेरोसिस के पीड़ित लोगों के लिए आपने इसे बहुत डरावना बना दिया, मुझे लगता है कि सशक्त रहना चाहिए, लेकिन यह सिर्फ डरावना है।"

यूजर को करारा जवाब देते हुए सेल्मा ने कहा, "सबकी अपनी-अपनी परिस्थिति है। मैंने आपको रोका, इसके लिए माफ करना।"

Post a Comment

أحدث أقدم