पति की जो आदत आपको सबसे ज्‍यादा बुरी लगती है वही आपकी उम्र बढ़ाती है


हाल ही में महिलाओं की उम्र को लेकर एक ऐसी शॉकिंग रिसर्च सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगी।


आमतौर पर पाद (फार्ट) को लोग काफी खराब मानते हैं। कई बार सार्वजनिक स्थान पर अचानक फार्ट निकल जाए तो सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है लेकिन हाल में एक रिसर्च सामने आई है कि लगातार कोई महिला यदि अपने पति की पाद सूंघती है तो उसकी उम्र बढ़ सकती है।


जी हां, पति की जो आदत आपको सबसे ज्‍यादा बुरी लगती है वही आपको लंबी उम्र दे सकती है। पतियों को छोड़कर ये बात पूरी दुनिया के लिए शॉक से कम नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पाद में इम्‍युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जिससे महिलाओं की उम्र लंबी हो सकती है।


सबसे पहले तो ये जान लें कि मानव शरीर में कई सारे माइक्रोब्‍स मौजूद हैं जो कि खासतौर पर गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल मार्ग में मिलते हैं। मेटॉबॉलज्म प्रक्रिया के दौरान इन माइक्रोब्‍स से बनने वाले कुछ उत्‍पादों में सुरक्षात्‍मक गुण होते हैं और हाइड्रोजन सल्‍फाइड भी उन्‍हीं में से एक है।


महिलाओं की तुलना में पुरुषों का पेट ज्‍यादा फूलता है। शोधकर्ताओं ने पेट फूलने के विज्ञान को समझने की कोशिश की। इसमें सामने आया कि पाद से निकलने वाली गैस में हाइड्रोजन सल्‍फाइड नामक रसायनिक यौगिक होते है, जो बढती उम्र में होने वाली बीमारियों के इलाज में लाभकारी है। ऐसे में कम मात्रा में इसके संपर्क में आना सेहत के लिए फायदेंमंद है।

Post a Comment

أحدث أقدم