डॉन न्यूज ने एक मंत्री के हवाले से बुधवार को बताया, "इमरान खान ने कश्मीर के लोगों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कश्मीर एकजुटता दिवस के रूप में पाकिस्तान में 27 सितंबर, शुक्रवार को सार्वजनिक रैलियों को आयोजित करने की मंजूरी दी है।"
खान उसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करने वाले हैं। उनका भाषण जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के दूष्टिकोण और वहां के वर्तमान मानवाधिकारों से संबंधित आयामों पर केंद्रित होगा।

إرسال تعليق