अधिकारी ने कहा कि एक विश्वविद्यालय की इमारत व एक पुल के साथ ही शहर में भूस्खलन से अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
उन्होंने कहा, "भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई इमारतों के कुछ हिस्सों से गिर रहे कंक्रीट की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई।"
मौसम विज्ञान एवं भू-भौतिकी एजेंसी के प्रभारी अली इमरॉन ने सिन्हुआ को फोन पर बताया कि यह भूकंप सुबह 6:46 बजे आया। उन्होंने बताया कि इस भूकंप का केंद्र एंबोन से 40 कि. मी. उत्तर-पूर्व में 10 कि. मी. की गहराई में था।
भूकंप के बाद सुबह 7:39 बजे 5.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप (आफ्टरशॉक) भी महसूस किया गया।

إرسال تعليق