जब लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड से दूर होती हैं और उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रही होती हैं तो फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपने पार्टनर का प्रोफाइल देखने लगती हैं। वो दिन भर उसका प्रोफाइल और स्टेटस निहारती रहती हैं।
जब भी लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड की बहुत याद आती है तो वो उसके दिए हुए गिफ्ट देखती है और चिट्ठियां बार-बार पढ़ती है और उसका टैडी बीयर सीने से लगाकर घूमती है।
रोमांटिक मूवी देखते समय लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को सोचने लगती हैं। मूवी देखते देखते खुद को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ होने का एहसास करने लगती हैं। मन ही मन उनके साथ ख्याल बुनने लगती हैं।
जब भी ब्वॉयफ्रेंड की याद सताती है तो बार-बार उन्हें कॉल करती हैं। कहती हैं जरूरी बात करनी है, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है। उनकी बात 'आई लव यू' पर शुरू होकर 'आई लव यू' पर ही खत्म हो जाता है।



إرسال تعليق