महिलाओं के मां बनने की सही उम्र खुलासा, जिससे बच्चा होगा होशियार


आप जानते हैं कि मां बनने की सही उम्र क्या होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेनमार्क में एक शोध हुआ है जिसमें महिलाओं के मां बनने की सही उम्र बताई गई है। दोस्तों इस शोध में बताया गया है कि किस उम्र में मां बनने से बच्चा तेज-तर्रार और होशियार होता है। तो आइए जानते हैं कि यह शोध क्या कहता है।


आपको बता दें कि डेनमार्क में हुए इस शोध में लड़कियों के बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30 साल बताई गई है। शोध का कहना है कि 30 साल में मां बनने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है। इस उम्र तक महिलाएं पूरी तरह से सेटल भी हो जाती हैं।


इसके अलावा, यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें लड़कियां बच्चा पैदा करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहती हैं। इस शोध को डेनमार्क की आरहूस विश्वविद्यालय ने किया है। शोध में 4,741 महिलाओं को शामिल किया गया था।

Post a Comment

أحدث أقدم