कुछ ऐसा ही फोटो ऐक्ट्रेस ने फिर से शेयर किया जिसके सामने आने के कुछ घंटों के अंदर ही उसे इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए।
शेयर फोटो में जैकलीन हॉट ब्लैक बिकीनी में दिखाई दे रही हैं। यह फ्रिल और स्लीव्स वाली बिकीनी ऐक्ट्रेस के फिगर को कॉम्प्लिमेंट करती दिखी। जैकलीन ने हाथ में जूट कैप भी पकड़ी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने कैमरे के लिए हॉट पोज दिया। इस दौरान वह बोट में बैठी नजर आ रही हैं।
उनकी इस अदा को देख फैन्स भी खुद पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने धड़ाधड़ कॉमेंट कर ऐक्ट्रेस की तारीफ करना शुरू कर दी। ज्यादातर लोगों ने कॉमेंट में जैकलीन को हॉट बताया। वहीं कुछ ने उन्हें 'क्वीन' कहा।
वैसे बात करें जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो वह फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। यह फिल्म जून 2019 में रिलीज होनी थी हालांकि बाद में इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई। फिलहाल नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।






إرسال تعليق