भारत को चंद्रयान-2 मिशन को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात झटका तब लगा, जब चंद्रमा के धरातल से मात्र 2.1 किमी की दूरी पर पहुंचने के बाद इसने इसरो को सिग्नल भेजना बंद कर दिया। इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए लक्ष्य से 2.1 किमी पहले तक स्थिति सामान्य थी। उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।
इससे पहले इसरो के पूर्व चीफ जी. माधवन नायर ने भी चंद्रयान-2 को अपने मिशन के 95% उद्देश्यों को पाने में सफल रहने वाला कहा था। उन्होंने कहा था कि ऑर्बिटर अंतरिक्ष में पहुंच गया और उसे मानचित्रण का काम अच्छे से करना चाहिए।



إرسال تعليق