ऐसे में पीओके पर पाकिस्तान का कब्जा पूरी तरह से अवैध है और अगर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी भारत से लड़ाई करना चाहते हैं तो एक बार फिर आरपार की लड़ाई होगी। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे और भारत पाकिस्तान से पीओके भी ले लेगे।' रामदास अठावले ने आगे कहा कि 'पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्में और उनका यहां काम करना ठीक नहीं है। पाकिस्तान हमेशा से ही नियम तोड़ता रहा है और हमले करवाता है। पाक के साथ कोई सम्बन्ध रखना अच्छी बात नहीं।
अब जम्मू कश्मीर का बहुत बड़ा विकास होने वाली है। मोदी सरकार के एक फैसले के बाद घाटी में पत्थरबाजी पर भी लगाम लग गई है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार का यह फैसला सभी के हित का फैसला है। पाकिस्तान अगर भविष्य में बात करना चाहता है तो उसे पहले पीओके हमारे हवाले करना होगा, तभी कुछ बात होगी।'

एक टिप्पणी भेजें