चार भाषाओं में एक साथ रिलीज हुआ फिल्म 'साहो' का ट्रेलर, बाहुबली के एक्शन सीन भी पड़े फीके


साउथ के सुपरस्टार 'बाहुबली' प्रभास इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर अब तक छाया हुआ है और साथ ही इसके दो गाने 'साइको सैंया' और 'इन्नी सोनी' इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। फिल्म 'साहो' के एक्शन सीन के लिए दुनियाभर के बड़े एक्शन कोरियोग्राफर की टीम की मदद ली गई है।

बता दें, पावर पैक्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म में प्रभास ने हैरतअंगेज स्टंट सीन्स किए हैं। साहो को 2019 की सबसे एक्शन फिल्म कहा जा रहा है। 'साहो' में श्रद्धा ने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। 'साहो' सुजीत द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 30 अगस्त को तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। 'साहो का ट्रेलर अभी 4 भाषाओं में एक साथ रिलीज हुआ हैं देखिए ट्रेलर....

हिंदी में देखिए ट्रेलर....


रेलुगु में देखिए ट्रेलर....


मलयालम में देखिए ट्रेलर....


तमिल में देखिए ट्रेलर....

Post a Comment

और नया पुराने