उदयपुर में तैनात दरोगा धनपत सिंह ने करीब दो महीने पहले अपनी मंगेतर के साथ प्री वीडियो शूट करवाया। इसमें उन्होंने वर्दी का उपयोग किया। वीडियो की स्क्रिप्ट भी ऐसी लिखी गई कि वाहनों की चेकिंग के दौरान उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती जुर्माने से बचने के लिए दरोगा की जेब में 500 रूपए का नोट रखते हुए नजर आती है। युवती पेंट की जेब से पर्स चुराकर ले जाती है, ताकि उनकी फिर से मुलाकात हो।
आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) हवा सिंह घूमरिया ने कहा कि वीडियो शूट में वर्दी का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विभाग की छवि धूमिल हुई। उन्होंने भविष्य में वीडियो शूट के दौरान वर्दी का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। आईजी ने प्रदेश के सभी जिलों में 20 अगस्त को यह आदेश जारी किया है।



إرسال تعليق