जानकारी के अनुसार, सीवरेज पाइप में पहले दो कर्मचारी उतरे और दोनों के वापस नहीं आने पर दो जने और उतरे तो उन्हें भी करंट लग गया। पाइप के गड्ढेे में चारों के शव एक-दूसरे पर पड़े मिले। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की सिविल डिफेंस टीम यहां पहुंची और चारों शवों को निकाल लिया गया । उससे पहले 11 केवी लाइन जो यहां से निकल रही थी, उसे भी बंद कराया गया।
वहीं टीम को अंदर उतरने पर गैस का कोई दबाव नहीं लगा, ऐसे में करंट लगने से ही मौत होना माना जा रहा है। वहीं, लोगों में घटना को लेकर रोष भी देेेेेखा गया। इससे पूर्व भी सीवरेज लाइन में उतरने के बाद लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कर्मचारियों की सुरक्षा के कोई प्रबंंध नहीं किए गए।



إرسال تعليق