लड़कियों की शादी में क्यों आती है दिक्कतें, जानिए जल्द विवाह के उपाय


किसी भी महिला के व्यक्तित्व और विवाह के लिए बृहस्पति सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति उनके स्वास्थ्य और संतान पर भी असर डालता है। महिलाओं का अच्छा बृहस्पति उन्हें एक कुशल गृहिणी बनाता है। इनका करियर और गृहस्थ जीवन भी अच्छा हो जाता है।


महिलाओं का बृहस्पति खराब होने के परिणाम
- बिना बृहस्पति के महिलाओं का न तो विवाह होगा और न ही चलेगा।
- बृहस्पति कमजोर हो तो विवाह में खूब विलम्ब होता है।
- बहुत प्रयास करने पर ही जीवन में सुख आ पाता है।


ये भी हैं कारण
- बृहस्पति खराब हो तो विवाह में विलम्ब भी होता है।
- साथ ही वैवाहिक जीवन में कष्ट भोगना पड़ता है।
- बृहस्पति दूषित हो तो महिलाओं के चरित्र को कमजोर बना देता है।


जल्द विवाह के लिए बृहस्पति को मजबूत करें
- नित्य प्रातः सूर्य को हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें।
- इसके बाद "विष्णु सहस्त्रनाम" का पाठ करें।
- एक सोने या पीतल का छल्ला तर्जनी अंगुली में धारण करें।
- सप्ताह में एक बार किसी धार्मिक स्थान पर जाकर प्रार्थना करें।
- पीला पुखराज सोच समझकर धारण करें।

Post a Comment

أحدث أقدم