समंदर किनारे स्विम सूट में दिखीं अनुष्का शर्मा, मात्र 2 घंटे मिले 1,020,094 लाइक!


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने ग्लैमरस लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद वह एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में रोल करती नजर आईं। अपनी खूबसूरती और सादगी के साथ-साथ तेज दिमाग से फैंस के दिलों में राज़ करने वाली अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह स्विमसूट में नजर आ रही हैं।


अनुष्का शर्मा इन लुक में काफी हॉट नजर आ रही हैं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने येलो कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत ईयररिंग्स और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।


हाल में ही अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ  मियामी में स्पॉट हुई थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।


वैसे अनुष्का की फोटो पर केवल फैंस ने ही नहीं बल्कि उनके पति ने भी कमेंट किया है। पत्नी की फोटो पति विराट कोहली को काफी पसंद आई है। कमेंट में उन्होंने दिल वाली इमोजी शेयर की है। आपको बता दे इस फोटो को मात्र 2 घंटे 1,020,094 लाइक मिल चुके हैं।


साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं। जीरो, परी, सुई धागा और संजू के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया, जिसके चलते वो इस साल अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं।

Post a Comment

أحدث أقدم