ऐतिहासिक लालकिले के आसपास संदिग्धों की पहचान करने के लिए, पुलिस चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक वाले कैमरों का पहली बार उपयोग कर रही है। आसमान को सुरक्षित करने के लिए ‘एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम’ तैनात किया गया है।
कार्यक्रम स्थल के चारों ओर लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मंत्री, नौकरशाह, विदेशी गणमान्य व्यक्ति और आम लोग इकट्ठा होंगे। लाल किले की ओर जाने वाली सड़कों की निगरानी की जा रही हैं और पुलिसकर्मी दिल्ली के उत्तर और मध्य जिलों में वाहनों की जांच के लिए प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद ले रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नुपुर प्रसाद ने कहा, ‘‘लाल किले आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।’’ प्रसाद ने बताया कि विशेष नियंत्रण कक्षों से निगरानी की जायेगी और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय करेंगे।

إرسال تعليق