भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत हैं, एयर फोर्स के चीफ बीएस धनोआ हैं और भारतीय नेवी की कमान एडमिरल करमबीर सिंह के हाथ में है। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के अध्यक्ष होते हैं और रक्षा मंत्री तीनों सेनाओं का कामकाज देखते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद फैलाने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि भारत के पड़ोसी देश भी आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश आतंकवाद का सामना कर रहा है साथ में अफगानिस्तान में भी आतंकवाद बड़ी समस्या है।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों का भी अपने भाषण में जिक्र किया और कहा कि मिलकर आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ लड़ना होगा। 4 दिन बाद अफगानिस्तान अपनी स्वतंत्रता का 100वां वर्ष मना रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।

إرسال تعليق