सूत्रों के अनुसार जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। बताया तो यह भी जा रहा है कि बार-बार उनके फेफड़ों से पानी निकाला जा रहा है लेकिन उनमें फिर से पानी जमा हो रहा है।
बीते शुक्रवार को एम्स की ओर से जो बयान जारी हुआ था उसके मुताबिक जेटली को हेमोडायनैमिकली स्टेबल बताया गया था। इसका मतलब है कि उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट ठीक से काम कर रही है। हालांकि पिछले शुक्रवार के बाद से एम्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
मालूम हो कि अरुण जेटली डायबिटीज के मरीज हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। कुछ समय पहले उनकी सॉफ्ट टिशू कैंसर बीमारी के बारे में पता चला था। जानकारी के अनुसार जेटली ने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी भी कराई है।

إرسال تعليق