रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इनहेंस पार्टनरशिप एग्रीमेंट, केरी लुगर बर्मन एक्ट को बनाए रखने के लिए सितंबर 2010 में साइन किया गया था। केरी लुगर बर्मन एक्ट को अमेरिकी संसद ने अक्टूबर 2009 में पास किया था। इस एक्ट के तहत पांच साल में अमेरिका पाकिस्तान को 7.5 अरब अमेरिकी डालर की आर्थिक मदद की व्यवसअथा की गई थी। अमेरिका के पाकिस्तान को झटके से पहले 4.5 अरब डॉलर की मदद दी जानी थी जो अब घटकर 4.1 अरब डॉलर पर आ गई है।
पिछले साल सितंबर में अमेरिका की मिलिट्री मे पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता में 300 मिलियन डॉलर की कटौती की थी। इसके पीछे जो कारण दिया गया था उसमें बताया गया था कि पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉन्ड ट्रंप पर पाकिस्तान को इस बाबत पहले ही चेतावनी दे चुके थे। इसके साथ ही पाकिस्तान के हक्कानी नेटवर्क को खत्म करने में असफल रहने पर पेंटागन ने आर्थिक मदद में एक अरब डॉलर की कटौती कर ली थी।



إرسال تعليق