ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में अमित शाह करने जा रहे हैं बड़ा काम


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह इस वर्ष के दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं।

पिछले 73 साल से संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी इस भव्य पूजा का आयोजन कराती आई है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से पूजा उत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करती आई है।

 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की कुल 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल हुई है जो की ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी से सिर्फ चार सीटें कम हैं। वहीं बीजेपी राज्य इकाई के सचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के प्रमुख हैं हालांकि कमेटी के अधिकारी ने कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

दुर्गा पूजा कमेटी के सहायक महासचिव सौरवदीप दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनीति से दुर्गा पूजा का कोई लेना-देना नहीं है। श्री सायंतन बसु हमारे अध्यक्ष हैं और वह इस बार दुर्गापूजा के शुभारंभ की तारीख तय करने के लिये अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم