रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "पाकिस्तान ने शाम करीब 5 बजे छोटे हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल कर नियंत्रण रेखा पर पुंछ के शाहपुर व सौजियां सेक्टर में फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।"
उन्होंने कहा, "भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।" कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में शनिवार को माछिल सेक्टर में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।

एक टिप्पणी भेजें