महिला इस पर्चे के साथ मेडिकल शॉप पर गई, जहां दुकानदार ने महिला को बताया कि उसके पर्चे पर लिखी गई दवा कंडोम हैं।
महिला ने इसकी शिकायत वरिष्ठ चिकित्सकों से की। बाद में इस मुद्दे को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कुणाल सारंगी ने विधानसभा में उठाया। महिला की शिकायत के आधार पर एक मनोचिकित्सक सहित एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जिसने रविवार को इस मामले की जांच शुरू की।
घाटशिला सब डिविजनल अस्पताल के प्रभारी शंकर टुडू ने संवाददाताओं से कहा, "महिला की शिकायत के आधार पर एक मेडिकल टीम गठित की गई है, जिसने जांच शुरू कर दी है।" चिकित्सक ने पूछताछ में आरोप का खंडन किया है।

एक टिप्पणी भेजें