नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी


जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। ऐसा पाकिस्तानी जवानों के अकारण फायरिंग के बाद हुआ।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "पाकिस्तान ने शाम करीब 5 बजे छोटे हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल कर नियंत्रण रेखा पर पुंछ के शाहपुर व सौजियां सेक्टर में फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।"

उन्होंने कहा, "भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।" कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में शनिवार को माछिल सेक्टर में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।

Post a Comment

أحدث أقدم